Type Here to Get Search Results !

शादीशुदा प्रेमी से अंजान सुमन डाल रही थी शादी के लिए दबाव,मिली मौत


कुंडम हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 

जबलपुर। सुमन ने नाबालिग उम्र में युवक से प्यार किया और 18 साल की होने के बाद प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया। इससे परेशान शादीशुदा प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कुंडम थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया।

 झाड़ियों में मिलने बुलाया, नवयुवती का गला दबाकर पत्थर पटका

 कुंडम के गाम संजारी में 18 वर्षीय लड़की सुमन की झाड़ियों में मिली लाश के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस ने पड़ताल करते हुए आरोपी शुभम नाथ को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सुमन का बीते तीन साल से शुभम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुभम ने किसी और लड़की से शादी कर ली थी, लेकिन यह बात सुमन को पता नहीं थी। वह अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इससे परेशान उसके शादीशुदा प्रेमी 9 सितंबर की रात उसके घर पहुंचा और झाड़ियों के पास मिलने बुलाया। सुमन ने शादी की बात पर जोर दिया तो शुभम ने उसका गला दबा दिया। लड़की के बेहोश होने के बाद पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद 25 वर्षीय शुभम नाथ निवासी ग्राम महगवां डूंगा थाना बरेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का राज खुल गया। अंधे हत्याकांड का खुलासा करने एएसपी प्रदीप शेण्डे, डीएसपी अपूर्वा किलेदार, थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम सहित थाना की टीम लगी हुई थी। 24 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुरस्कृत करने की बात कही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.