Type Here to Get Search Results !

नर्मदा में तर्पण करने आए परिवार की कार नदी में डूबी, उसमें बैठे 2 बच्चों को लोगों ने बचाया

ढलान पर खड़ी थी कार, बच्चों ने खेल-खेल में खोल दिय हैंड ब्रेक

 जबलपुर। नर्मदा नदी में पूर्वजों का तर्पण करने पहुंचे परिवार के साथ बड़ा हादसा टल गया। सागर से आए परिवार की कार घाट की ढलान पर खड़ी थी, और अचानक चल पड़ी। देखते ही देखते कार नदी के अंदर चली गई। अचानक कार के चलने पर उसके अंदर बैठे 2 बच्चों ने बचाव के लिए आवाज लगाई तभी आसपास खड़े लोगों ने चलती कार से दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार लुढ़कते हुए नर्मदा नदी में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार को पानी के बाहर निकाला। कार मालिक की लापरवाही के कारण घाट में बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस सहित घाट में मौजूद लोगों ने कार मालिक को फटकार लगाते हुए कहा कि कार ढलान में खड़ी कर आपने बच्चों को अंदर ही बैठा दिया। बच्चों ने नासमझी में हैंड ब्रैक खोल दिया। हादसे में बच्चों की जान के साथ घाट के नीचे बैठे अन्य लोगों की जान जा सकती थी। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि सागर निवासी आशुतोष दुबे एवं कमलेश दुबे पूर्वजों की तर्पण पूजा के लिए बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के छरउआ घाट सुबह-सुबह अपनी कार से पहुंचे थे। आशुतोष और कमलेश कार को घाट के ऊपर ढलान क्षेत्र में खड़ी कर नदी में तर्पण करने चले गए। पूजन के दौरान वह कार में अपने 2 बच्चों को बैठा छोड़ गए थे। बच्चों ने कार में खेल-खेल में हैंडब्रैक खोल दिया और कार ढलान पर चलते हुए नदी में समा गई। कार के कांच खुले थे तो आसपास खड़े लोगों ने दौड़कर बच्चों को कार के बाहर निकाल लिया, इससे बड़ा हादसा टल गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.