गोरखपुर थाने में एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जबलपुर । गोरखपुर थाना अन्तर्गत अवतार काम्प्लेक्स में एक जालसाज सराफा व्यापारी को झांसा देकर 15
लाख रु पए कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया। व्यापारी को जब पूरा माजरा समझ आया तो उसने थाने पहुंचकर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया।
आर्डर पर बनवाए थे जेवर, जान-पहचान थी .
गोरखपुर पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सिंटू दास उर्फ श्यामपदा दास ने बताया कि वह सराफा में सोने-चांदी का व्यापार करता है। बीती रात वह मेरठ निवासी शिवजी मिश्र के बुलाने पर गोरखपुर स्थित अवतार काम्प्लेक्स में 10 लाख के आभूषण ले कर गया था। जेवर शिवजी को पसंद आए और वह सिंटू के हाथ से जेवर लेकर अंदर चला गया। काफी देर तक शिवजी के बाहर न आने पर सिंटू जब अंदर गया तो शिवजी कहीं दिखा ही नहीं। सिंटू ने तत्काल उसे कॉल किया, लेकिन फोन का स्विच बंद था। शिवजी ने भागते समय बालकानी के दरवाजा की कुंडी लगा दी थी। पीड़ित सिंटू ने पुलिस को बताया कि शिवजी मिश्र लंबे समय से उसके साथ व्यापार कर रहा है। दुकान भी आता-जाता रहता है और पूर्व में 5 लाख का व्यापार भी कर चुका है, जिसके चलते उस पर भरोसा कर लिया और आर्डर पर 10 लाख के जेवर उसके लिए बना कर ले गया था। पुलिस क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
