जबलपुर। जीआरपी जबलपुर के अंतर्गत पिपरिया रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के पास खड़ी ट्रेन की 2 बोगियों में 6 क्विंटल 63 किलो गांजा बरामद किया गया है। DSP रविन्द्र गौतम ने बताया कि रेल पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है,इसी तारतम्य में ASP प्रतिमा पटेल के मार्गदर्शन में जीआरपी गाडरवारा एवं पिपरिया चौकी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक की बोरी में रखा गांजा बरामद किया ,जिसकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है। बोगियों में गांजा रखकर तस्करी करने वाले फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। SRP विनायक वर्मा ने तस्करों की गिरफ्तारी पर इनाम भी देने की बात कही है। इस कार्रवाई में गाडरवारा जीआरपी प्रभारी बालेश्वर पांडे व पिपरिया चौकी के आर एम झरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Breaking News
Loading...
