Type Here to Get Search Results !

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता का ब्राम्णण समाज ने पुतला जलाया

मप्र प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा ने कहा-एफआईआर दर्ज की जाए

 जबलपुर। शिवपुरी के एक कार्यक्रम में ब्राम्हणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी संगठन ने भले ही निष्कासित कर दिया, लेकिन प्रदेश में बयान से आहत ब्राम्हण संगठनों का आक्रोश नहीं थम रहा। दमोहनाका में शनिवार की शाम मप्र प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा ने भाजपा नेता प्रीतम लोधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के प्रदेश संयोजक एडवोकेट आशीष त्रिवेदी ने कहा कि लोधी की टिप्पणी से समाज के लाखों लोग आहत हैं और पार्टी ने समाज व राष्ट्र में विद्वेश फैलाने वाले प्रीतम लोधी को निष्कासित कर दिया, लेकिन विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार निष्कासित भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराती। विरोध प्रदर्शन के दौरान समाज के पंडित शैलेष पाठक, प्रवीण तिवारी पल्ली महाराज, संजीव पचौरी, शुभम मिश्र सहित एडवोकेट असीम त्रिवेदी, हषरुल त्रिवेदी, अपूर्व त्रिवेदी, बृजेश दुबे, अतुल वाजपेयी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.