Type Here to Get Search Results !

मेयर ऑफिस में मत्था टेका, नर्मदा में गंदे नाले रोकने फाइल में साइन कर कमिश्नर को सौंपी

शपथ लेने के बाद नगर निगम सपत्नीक पहुंचे जगत बहादुर सिंह अन्नू 

जबलपुर। शहर के नए मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू शपथ विधि के बाद नगर निगम मुख्यालय स्थित मेयर ऑफिस पहुंचे और सबसे पहले दहरी पर मत्था टेका। पत्नी व पूर्व पार्षद यामिनी सिंह के साथ ऑफिस पहुंचे मेयर ने कुर्सी संभालते ही नर्मदा में मिलने वाले गंदे नाले रोकने के प्रस्ताव की फाइल पर दस्तखत किए और जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ को फाइल सौंप दी।

 भाजपा पार्षदों की मजबूरी, लेकिन हम सब मिलकर काम करेंगे

अन्नू ने कहा कि वे शहर के प्रथम सेवक बनकर जनता के हित में कार्य करेंगे और समन्वय के साथ शहर विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होने ऑफिस में कार्यालयीन स्टाफ व अधिकारियों से चर्चा की। इससे पहले विटरनरी कॉलेज ग्राउंउ में शपथ विधि समारोह में भी मंच पर आते ही अन्नू सिंह ने मत्था टेककर सबको प्रणाम किया था। इस दौरान उन्होंने कहा जबलपुर के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में नए मेयर ने कहा कि मुङो इस बात का दुख है कि सभी नवनिर्वाचित पार्षद आज शपथ नहीं ले रहे हैं। भाजपा के अलग शपथ ग्रहण समारोह की तरफ इशारा करते हुए अन्नू सिंह ने कहा कि मुङो मालूम है कि उनकी (भाजपा पार्षदों की)यह मजबूरी है, लेकिन हम सभी मिलकर जबलपुर के विकास की नई इबारत लिखेंगे। गाथा आगे बढ़ाएंगे। उन्होने कहा कि आज मैं जबलपुर का पहला नागरिक बना हूं तो इसके पीछे जबलपुर की जनता जनार्दन का आशीर्वाद है, जो मेरी हमेशा ताकत बनकर हर असंभव कार्य को भी संभव करने में मदद करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.