Type Here to Get Search Results !

रक्षा बंधन पर मुम्बई से आई नाबालिग बहन से रेप व हत्या करने वाला दूसरा भाई भी गिरफ्तार

कब्र से निकाली लाश, फिर दोबारा हुआ पोस्टमार्टम 

जबलपुर। रक्षा बंधन में मुम्बई से आई नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस वारदात के दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और मृतका के सगे बड़े पापा के बेटे हैं। नाबालिग लड़की की मौत के बाद उसे दफनाए जाने बाद एसपी निर्देश पर लड़की की लाश खोदकर बाहर निकाली गई और उसका दोबारा पोस्टमार्टम किया गया है।

 लड़की ने एम्बुलेंस ड्राइवर के फोन से पिता को बताई थी घटना

 16 वर्षीय बहन को उसके बड़े पापा के दो बेटे मुंबई से रक्षाबंधन पर्व के पहले लेकर आए थे। रांझी थाना क्षेत्र में 13 अगस्त से लेकर 19 अगस्त के बीच दोनों भाइयों ने उसके साथ बेरहम मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। लड़की ने यह बात दादी को बताई तो दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी दादी को भी पीटा और उनके साथ भी दुष्कर्म किया। 19 अगस्त को बुरी तरह घायल होने पर किशोरी को एंबुलेंस से उपचार के लिए विक्टोरिया फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। मर्ग जांच में पता चला कि नाबालिग को जब घायल अवस्था में उपचार के लिए एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था, तब उसने अपनी दादी के सामने एंबुलेंस स्टाफ के मोबाइल से अपने पिता को फोन लगाकर बताया था कि अब मैं नहीं बचूंगी, बड़े पापा के दोनों बेटों (नाम बोलकर) ने मेरे साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया है। पापा आप आ जाओ और मुङो बचा लो। इसके बाद उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई। दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में कब्र से लाश उखड़वाई और पुन: पोस्टमार्टम कराया। इसी बीच दुष्कर्म करने वाले दूसरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.