Type Here to Get Search Results !

नॉनवेज डिलीवरी देने वाली कंपनी ने महाकाल से नाम जोड़ा, पुजारी बोले-कोई और समुदाय होता तो आग लगा देता


 


जोमैटो के लिए ऋतिक रोशन के विज्ञापन पर बवाल


उज्जैन। ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो के लिए फ़िल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के एक विज्ञापन से वबाल मच गया। इसमें वे कहते देखे गए कि " थाली का मन किया, उज्जैन में हैं तो महाकाल से मंगा लिया "। महाकाल मंदिर के पुजारी ने इस पर सख्त आपत्ति दर्ज करते हुये कहा कि नॉनवेज सप्लाई करने वाली कंपनी को महाकाल बाबा का नाम जोड़ने से पहले सोचना चाहिए था। हिन्दू सहिष्णु हैं , कोई और समुदाय होता तो जोमैटो कंपनी में आग लगा देता। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर किसी थाली की डिलीवरी नहीं करता और ऋतिक रोशन माफी मांगकर हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बंद करें।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि महाकाल मंदिर का अन्न क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद देता है, इस तरह का प्रचार करना गलत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.