Type Here to Get Search Results !

8 मौतों का चौथा गुनहगार डॉ संजय पटैल डुमना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

बीएचएमएस डिग्रीधारी बना था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का संचालक 

जबलपुर। न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के फरार संचालक डॉ संजय पटैल को पुलिस ने डुमना एयरपोर्ट पर दबोच लिया। 1 अगस्त को नियम विरुद्ध संचालित हॉस्पिटल के अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी करीब आधा दर्जन लोग झुलसकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक फरार संचालकों की तलाश करते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं 2 संचालकों सहित मैनेजर व सहायक मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हॉस्पिटल का पार्टनर डॉ संजय पटैल भोपाल फ्लाइट आने वाला है। विजय नगर टीआई संदीपिका ठाकुर ने एयरपोर्ट की घेराबंदी की और बाहर निकलकर टैक्सी में बैठ रहे संजय पटैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय डॉ संजय पटैल निवासी कृष्णा कॉलोनी घमापुर बीएचएमस डिग्रीधारी है और न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 25 प्रतिशत का पार्टनर बन गया था। घटना के बाद फरार होने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हॉस्पिटल के पार्टनर डॉ निशिंत गुप्ता व डॉ सुरेश पटैल की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की, लेकिन वे नहीं मिले।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.