Type Here to Get Search Results !

होटल से घर लौट रहे कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा

उखरी पुलिस चौकी के पास देर रात वारदात, शरीर में 5 घाव, लगे 25 टांके 

जबलपुर। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी पर देर रात एक बदमाश ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। मंगलवार की देर रात हुई घटना में हमलावर ने चाकू से 5 घाव शरीर में किए और तिवारी का मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चाकू के प्रहार से पहुंची चोटों पर डॉक्टरों ने 25 टांके लगाते हुए उपचार शुरू किया है। घायल की शिकायत पर उखरी पुलिस चौकी ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर हुलिया के आधार पर सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 पहले लिफ्ट मांगी फिर हमला कर दिया

पुलिस के मुताबिक पुराना बस स्टेंड स्थित जगदीश होटल के संचालक एवं कांगेस नेता विनोद तिवारी रात करीब 1 बजे होटल बंद कर अपनी एक्टिवा से संगम कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। विनोद तिवारी उखरी रोड से होते हुए गुलजार बिल्डिंग के पास पहुंचे,तभी एक युवक ने हाथ देकर उन्हे रोकने की कोशिश की। विनोद तिवारी ने एक्टिवा की रफ्तार कम की तभी युवक एक्टिवा के सामने आ गया और आगे तक छोड़ने की बात कहने लगा। तिवारी ने बताया कि उनका घर पास में ही है, आप किसी और से लिफ्ट ले लेना। विनोद तिवारी आरोपी युवक से बात कर रहे थे, इसी बीच युवक ने ऊपर की जेब में रखा मोबाइल निकालने का प्रयास किया। विनोद के रोकने पर युवक ने कमर से चाकू निकालकर दनादन कई वार कर दिए और मोबाइल लेकर भाग गया।

 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस की एक टीम उखरी रोड एवं वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेल खंगाल रही है। अज्ञात आरोपी की शिनाख्त एवं पहचान के लिए क्षेत्र को कुछ संदेहियों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.