Type Here to Get Search Results !

ऑनलाइन कंपनी से ऑनलाइन फ्रॉड, मोबाइल मंगाया फिर साबुन पैक कर रिटर्न किया

खमरिया थाने में ग्राहक पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई डिलेवरी बॉय ने

जबलपुर। ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों से अलग ऑनलाइन शापिंग कंपनी से एक ग्राहक ने ऑनलाइन फ्रॉड कर दिया। ग्राहक ने एक कंपनी में ऑनलाइन ऑर्डर कर मोबाइल फोन मंगवाया फिर उसमें ऑनलाइन वापसी की एप्लीकेशन करने के साथ ही डिलीवरी बॉय को यह कहकर लौटा दिया कि उसे मोबाइल नहीं चाहिए। चालाकी ये कि डिब्बे में से मोबाइल फोन निकालकर उसमें साबुन पैक कर रिटर्न कर दिया। इस बात का खुलासा होने के बाद डिलेवरी बॉय ने खमरिया थाने पहुंचकर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 हाथ में पकड़ाए नकद 10 हजार फिर वापस भी ले लिए

डुमना चौकी प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि बड़ा पत्थर रांझी में रहने वाले प्रियांश आनंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई-कार्ट कंपनी में डिलेवरी बॉय का काम करता है। बीते दिनों उसके उसे ऑनलाइन मंगाए गए एक मोबाइल की डिलेवरी करनी थी। जिसे लेकर वह कंपनी से निकला और उसने दिए हुए नंबर पर कॉल किया, डिलेवरी लेने वाले ने उसे डुमना प्रियदर्शनी कॉलोनी बुलाया और वहां उससे मोबाइल लेकर 10 हजार रुपए नगद देते हुए कहा कि वह मोबाइल साथ में नहीं रखा है, बाकी पेमेंट ऑनलाइन करनी पड़ेगी मैं मोबाइल लेकर आता हूं,थोड़ा वेट करो। डिलेवरी बॉय उसकी बातों में आ गया और वहीं खड़ा होकर इंतजार करने लगा। थोड़ी देर बाद युवक आया और कहने लगा कि उसका इरादा बदल गया और अब उसे मोबाइल नहीं चाहिए। इतना कहने के बाद उसने डिलेवरी बॉय को ज्यों का त्यों डिब्बा वापस दिया और दिए हुए 10 हजार रुपए वापस ले लिए। डिब्बा बिल्कुल कंपनी की भांति पैक होने के कारण प्रियांश को शक नहीं हुआ और उसने उस डिब्बे को वैसे ही जमा कर दिया। कुछ दिनों बाद पता चला कि जो डिब्बा प्रियदर्शनी कॉलोनी वाले युवक ने वापस किया था, उसमें साबुन रखकर वापस किया था। डिलेवरी बॉय की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.