Type Here to Get Search Results !

शहपुरा,पाटन, कटंगी व मझौली में वोटिंग कराने दल रवाना

नगरीय निकाय का दूसरा चरण: मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा

 जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शामिल जिले के चारों नगरीय निकाय शहपुरा, पाटन,कटंगी व मझौली नगर परिषद का चुनाव सम्पन्न कराने मंगलवार की सुबह से मतदान दल मुख्यालय से ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री के साथ रवाना हो गए। सुबह से इन चारों ही निकायों में जिला निर्वाचन अमले के अधिकारी-कर्मचारियों की चहल-पहल बनी रही। गहमागहमी और वरिष्ठ अधिकारियों

के दिशा-निर्देशन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन सहित अन्य सामग्री प्रदान कर अमले को रवाना किया गया। इसके लिए चारों निकायों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम को खोल कर मतदान सामग्री का वितरण किया गया जिसके बाद अमला क्रमश: गंतव्य की ओर रवाना हुआ। मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने जिला प्रशासन का अमला पूरी तरह-चाक-चौबंद है। निर्वाचन क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है और मतदान केंद्रों की विशेष सुरक्षा की जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास खुफिया नजर रखने के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन की स्पेशल मॉनीटरिंग चल रही है। बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी व एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मतदान दलों व पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत दी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.