Type Here to Get Search Results !

डॉन की बर्थ-डे पार्टी में धांय-धांय, युवक को लगी गोली, सड़क पर काट रहे थे केक

रिछाई में बिस्किट फैक्टरी के पास देर रात घटना 

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में रिछाई स्थित बिस्किट फैक्ट्ररी के समीप सड़क पर डॉन बहादुर की बर्थ-डे पार्टी का केक काटकर उत्सव मना रहे युवकों में से एक युवक हर्ष फायर के दौरान चली गोली से घायल हो गया। आधी रात जन्मदिन के उत्साह में धक्का-मुक्की के बीच देशी कट्टे से फायर किया गया था जिसमें युवक के पेट में कारतूस के र्छे लगे और खून निकलने लगा तब सबके होश उड़ गए। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। इसी बीच अस्पताल की सूचना पर पहुंची रांझी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करते हुए अपराध दर्ज कर कट्टा से गोली चलाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी।

 आधी रात जुटे दोस्त, शोर-शराबे के बीच फायर

 रांझी पुलिस ने बताया कि अधारताल छोटी खैरी निवासी डॉन बहादुर का बर्थ-डे था। डॉन बहादुर का जन्मदिन मनाने के लिए उसका भाई राज बहादुर, मनीष कुमार एवं रोहित दाहिया निवासी छोटी खैरी सहित अन्य दोस्त रात करीब 11 बजे रिछाई स्थित पॉरले बिस्किट फैक्ट्ररी के पास पहुंचे। सड़क पर सभी दोस्तों ने मिलकर केक काटा इसी बीच बर्थडे बॉय डॉन बहादुर ने कमर से कट्टा निकालकर एक हवाई फायर किया और दूसरे कारतूस से फायर करने लगा तभी धक्का लगने में गोली की दिशा विपरीत हुई और गोली रोहित दाहिया के पेट से सटकर निकल गई। पेट के बेहद नजदीक से निकली गोली के कई र्छे रोहित के पेट में लग गए। घायल रोहित को उसके साथी राज बहादुर और मनीष अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। रांझी टीआई सहदेव राम साहू ने बताया कि अवैध कट्टे से हर्ष फायर करने वाले डॉन बहादुर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.