Type Here to Get Search Results !

परिवार गया प्रयागराज, चोरों ने ताला तोड़कर पार किए नगदी जेवरात

रांझी के शारदा नगर में वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

जबलपुर। घर पर ताला लगाकर प्रयागराज गए परिवार के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी जेवरात पार कर दिए। रांझी थाना क्षेत्र के शारदा नगर में हुई वारदात की जानकारी तब मिली जब परिवार प्रयागराज से वापस आया और घर का सामान बिखरा देखा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।

 रांझी थाना पहुंचे शारदा नगर निवासी मंगलेश मिश्र ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ प्रयागराज चले गए थे। 29 जुलाई को प्रयागराज से घर वापस आए तो देखा कि घर के मेन गेट सहित अंदर के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। मंगलेश मिश्र ने बताया कि वह पोस्ट ऑफिस-एलआईसी में कलेक्शन एजेंट का कार्य करते हैं। घर में पोस्ट ऑफिस की वसूली के 78000 रुपए, एलआईसी के 40000, फीस के 25000 एवं पत्नी के 78000 नगद रखे हुए थे। इसी तरह आलमारी में रखी सोने की 3 चेन, 3 सोने के हार, 2 नग झुमके, 2 नग पांचाली, सोने के 2 नग माला, 4 नग सोने की अंगूठी, 4 बाला, चांदी की 4 जोड़ी पायल एवं करधन 2 नग चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.