Type Here to Get Search Results !

बेटियों की उपलब्धि देख बोले राज्यपाल- क्या अब बेटा बचाओ अभियान चलाना पड़ेगा

मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल का विनोदपूर्ण लहजा

 चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान की मौजूदगी में दिलाई गई आदर्श स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की शपथ

 जबलपुर। मध्यप्रदेश आयरुविज्ञान विश्वविद्यालय (एमयू)के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंदजी ने कहा है कि किसी की सेवा करने का अवसर ईश्वर की कृपा से ही मिलता है। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि मानवता की सेवा का अवसर आपको मिला है। समाज के कमजोर और पहुंच विहीन व्यक्तियों तक आप स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने विनोद स्वरुप यह भी चुटकी ली कि मैं देख रहा हूं कि दीक्षांत में उपाधि प्राप्त करने वालों में अधिकतर बेटियां शामिल हैं, इसलिए आने वाले समय में बेटा बचाओ अभियान भी चलाना पड़ सकता है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को मेडिकल संकाय में शामिल किया गया। समारोह में छात्र-छात्रओं को उपधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वर्ण,रजत पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

समारोह में पहुंचे शहर के दिग्गज नेता

दीक्षांत समारोह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान कुलपति समान शेखर भी मंचासीन रहे। कुल सचिव डॉ. प्रभात बुधौलिया, असि. रजिस्टार डॉ पंकज बुधौलिया, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुईन , संस्थापक कुलपति डॉ डीपी लोकवानी,डॉ. राजेश बी.धीरावाणी, मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, विनोद गोंटिया, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर-निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना, संयुक्त संचालक हेल्थ डॉ संजय मिश्र आदि भी समारोह में मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.