जॉय स्कूल के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम, सीबीएसई का रिजल्ट
July 23, 2022
0
जबलपुर। जॉय सीनियर सेकंडरी स्कूल विजय नगर के स्टूडेंट्स ने सीबीएसई के घोषित दसवीं-बारहवीं के नतीजों में 95 फीसदी से भी अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। बारहवीं में 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में मानसी साहू, ईशान जैन, श्रुति सिंघई शामिल हैं। वहीं 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वालों में रिद्दी जैन,मानसी चौधरी,प्रिया अग्रवाल, वंशिका जैन, स्वीकृति तिवारी, श्रेयांस ढिमोले, रागुल जावर स्टूडेंट्स शामिल हैं। जॉय स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश मेबन, प्रिंसिपल रश्मि मिश्र सहित प्रबंधन ने मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags
