Type Here to Get Search Results !

सिहोरा में गायब एक नाबालिग लड़की मिली नहीं, दूसरी युवती हो गई लापता

गांव का लड़का भगा ले गया, परिजन भटक रहे 

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 साल की नाबालिग लड़की को गांव का ही रहने वाले मोनू चौधरी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के अचानक गायब हो जाने के बाद परिजनों ने 15 मई को सिहोरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी,तब से अब तक परिजन भटक रहे हैं। नाबालिग लड़की मिली नहीं और यहां से एक और युवती लापता हो गई। पुलिस नाबालिग लड़की सहित नामजद आरोपी की तलाश में जुटी है,लेकिन अब तक लड़का-लड़की का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। नाबालिग लड़की की दस्तयाबी के लिए परिजन रोज थाना के चक्कर लगा रहे हैं। गांव से लड़की के गायब हो जाने के बाद परिजन सहित ग्रामीण अपने स्तर में खोजबीन में जुटे हुए थे, इसी गांव की दूसरी 22 वर्षीय लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। दूसरी लड़की के परिजनों ने 3 जुलाई को थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों लड़कियों की दस्तयाबी के हरसंभव प्रयास कर रही है।

 सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुके परिजन

 जानकारी के मुताबिक सिहोरा के करीब 4 किलोमीटर आगे एक गांव का रहने वाला मोनू चौधरी गांव के नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया। लड़की के परिजनों ने धारा 363 के तहत अपहरण की एफआईआर दर्ज कराते हुए लड़की को तलाश करने की गुहार लगाई थी। मामले की शिकायत परिजनों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी लड़के सहित अपहरित लड़की की तलाश में जुटी थी इसी बीच कॉलेज में पढ़ने वाली 22 वर्षीय लड़की घर से खितौला कॉलेज गई और फिर वापस घर नहीं आई। दोनों लड़कियों सहित लड़के के परिजन अपने स्तर पर बच्चों की तलाश में जुटे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.