Type Here to Get Search Results !

शहपुरा में बेटी का खाता खुलवाने बैंक जा रही दम्पती को ट्रक ने कुचला,एक मौत

पिता एवं मासूम साक्षी गंभीर रूप से घायल 

जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला को कैप्शूल ट्रक ने कुचल दिया। महिला अपनी मासूम बेटी का बैंक में खाता खुलवाने जा रही थी। हादसे में पिता एवं बेटी को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक ट्रक ड्राइवर फरार हो गया था। बताया जाता है कि 6वी कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय साक्षी को गांव से लेकर भैंरोघाट निवासी प्रमोद सेन, उसकी पत्नी संगीता शहपुरा स्थित बैंक खाता खुलावने बाइक क्रमांक एमपी 20 एनपी 0125 से जा रही थी। बैंक पहुंचने के पहले शहपुरा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर पीछे से आ रहे कैप्शूल ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचआर 4322 के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक बहक गई और पीछे बैठी संगीता सेन सड़क पर गिरकर पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में घायल प्रमोद और संगीता को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। +

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.