Type Here to Get Search Results !

मेडिकल स्टूडेंट्स पर गुंडगर्दी का आरोप लगाकर नगर निगम में किया काम बंद

विरोध-प्रदर्शन कर बोले कर्मचारी- कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन 

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करने गई नगर निगम स्वास्थ विभाग की टीम पर हमला और बेरहमी से मारपीट की घटना में आरोपी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के छात्रों पर कार्रवाई की मांग लेकर नगर निगम में कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुलिस दोषी छात्रों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई नहीं करती तो सभी कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे। घटना का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि मेडिकल छात्रों की गुंडागर्दी कर्मचारी बर्दाश्त नहीं कर सकते। नगर-निगम कर्मचारियों पर हुए हमले के विरोध में आज सुबह से नगर-निगम के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। घटनाक्रम का विरोध जताते हुए कर्मचारियों द्वारा आज दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने प्रदर्शन भी किया गया है। नगर-निगम परिसर में सुबह एकत्रित हुए कर्मचारियों ने नगर-निगम आयुक्त सहित पुलिस और प्रशासन को अल्टीमेटम जारी कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में राम दुबे, योगेंद्र दुबे आदि कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों पर चाहे जब इस तरह के हमले हो जाते हैं, लेकिन नगर-निगम और प्रशासन या पुलिस कार्रवाई नहीं करते न ही कोई सख्त कदम उठाते हैं। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.