Type Here to Get Search Results !

कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही, जबलपुर में एक्टिव केसों की संख्या 2 सौ के करीब

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में इस माह के सबसे अधिक 34 नए पॉजिटिव केस मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 186 हो गई है जबकि स्वस्थ होने पर 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने संक्रमण से बचने कोरोना प्रोटोकाल का पालन जरूरी बताते हुए कहा है कि प्रशासन ने वेक्सीन की बूस्टर डोज लगाने अभियान चलाया है जिसमें नागरिकों से लाभ लेने की अपील है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने बीते 14 दिनों में कोरोना संक्रमण में पाजिटिविटी रेट दो गुना होने पर चिंता जताई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.