Type Here to Get Search Results !

Priyanka Chopra ने मां के जन्मदिन पर शेयर की फोटो


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपनी किसी तस्वीर के चलते तो कभी किसी फिल्म के सेट से सामने आई झलक के चलते। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और लगभग उनके हर एक पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं। इस समय उनकी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर चर्चा हो रही है। इस तस्वीर के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में अपनी मां मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। लगे हाथ प्रियंका ने एक बार फिर से अपनी बेटी मालती मैरी की झलक दिखा दी है। तस्वीर में दिख रही तीन जनरेशन को देखकर फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा उन पर खूब प्यार बरसा रही हैं। तस्वीर में मधु चोपड़ा अपनी नातिन मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। नातिन के साथ मधु चोपड़ा की खुशी देखते ही बन रही है। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मां…आप हमेशा इसी तरह अपनी पॉजिटिव स्माइल के साथ मुस्कुराते रहें।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.