Type Here to Get Search Results !

PM मोदी मां के 100वें जन्मदिन पर घर पहुंचे


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी गांधीनगर स्थित आवास पहुंचे और उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां के पैर धोए और साथ में पूजा भी की। मां के जन्मदिन के मौके पर पीएम आज पावागढ़ के काली मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। वे राज्य को 21 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे।प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। पीएम की मां के जन्मदिन के अवसर पर उनके गृहनगर वडनगर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की प्रार्थना की जाएगी। रायसन क्षेत्र में 80 मीटर लंबी सड़क का नाम बदलकर पूज्य हीराबा मार्ग किया जाएगा। परिवार ने जगन्नाथ मंदिर में भंडारे की भी योजना बनाई है।

 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.