Type Here to Get Search Results !

बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में किया इजाफा


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो दरों में इजाफा करने के बाद कई बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए कर्ज महंगा कर दिया। अब इस सूची में दो और बड़े बैंकों का नाम जुड़ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट में 10 से 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है। यानी इन बैंक से कर्ज लेना अब महंगा होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमसीएलआर दर को बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दिया है, ये बढ़ी हुई दरें 12 जून से प्रभावी मानी जाएंगी। जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी बढ़ोतरी करते हुए एक साल के लिए एमसीएलआर दर को बदलकर 7.45 फीसदी कर दिया है। नई दरें 11 जून 2022 से लागू होंगी। इस बदलाव के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक रात की अवधि के लिए एमसीएलआर 6.80 फीसदी, एक महीने के लिए 7.20 फीसदी, तीन महीने के लिए 7.25 फीसदी, छह महीने के लिए 7.35 फीसदी और एक साल के लिए यह दर 7.50 फीसदी कर दिया है।

 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.