Type Here to Get Search Results !

श्रद्धा कपूर के भाई पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं।पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे। सिद्धांत कपूर का नमूना उन छह में से था जो पॉजिटिव आए थे। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उसका सेवन किया।हिन्दी फिल्म स्टार शक्ति कपूर के बेटे, सिद्धांत कपूर भी एक एक्टर हैं। उन्होंने साल 2020 में वेब सीरीज भौकाल में चिंटू डेढ़ा का रोल प्ले किया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, जैसे 'शूटआउट एट वडाला', 'अग्ली,' हसीना पारकर ', 'चेहरे' आदि। उन्होंने 'भागम भाग', 'चुप चुप के' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.