Type Here to Get Search Results !

हनुमानताल में डूब रही महिला को आरक्षक ने बचाया, एसपी ने दिया पुरस्कार

जबलपुर। घरेलू परेशानी के तंग होकर आत्महत्या करने हनुमानताल तालाब में कूदी महिला को अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित पानी के बाहर निकालने वाले हनुमानताल थाना में पदस्थ आरक्षक को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसी प्रकार चरगवां भिड़की में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए तत्काल मेडिकल पहुंचाने वाले चरगवां थाना में पदस्थ आरक्षक को सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने सम्मानित किया है। जानकारी के मुताबिक चरगवां थाना में पदस्थ आरक्षक क्र मांक 2698 विवेक पटेल ने ग्राम भिड़की में एक्सीडेंट की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल ग्राम धरमपुरा निवासी ब्रम्हानंद बघेल को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र की एम्बूलेंस से मेडिकल अस्पताल ले जाकर तत्परता से स्टेचर से स्वयं आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ले जाकर जान बचाने कार्य किया है। इसी तरह हनुमानताल तालाब के नरेश सराफ घाट में एक महिला घर से परेशान होकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से पानी में कूद गई। घाट के समीप बैठे लोगों द्वारा बचाव की आवाज सुनकर थाना हनुमानताल में पदस्थ आरक्षक क्र मांक 420 सौरभ तिवारी ने तालाब में छलांग लगा दी। आरक्षक सौरभ पानी में डूब रही महिला को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। एसपी ने दोनों आरक्षकों को कार्यालय बुलाकर प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.