गोरखपुर थाने में युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस कर रही तलाश
जबलपुर। फेसबुक पर धनवंतरिनगर निवासी एक युवती की सतना निवासी लड़के से दोस्ती हो गई। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती को आगे बढ़ाया और मुलाकात के बहाने जबलपुर आए लड़के ने प्यार का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर रेप कर दिया। शादी से इंकार करने के बाद युवती ने गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
कटंगा स्थित होटल में बुलाकर किया रेप
बताया जाता है कि शहर की 20 वर्षीय लड़की की पहचान फेसबुक के माध्यम से नागौद जिला सतना निवासी काशीराम दहायत से करीब एक साल पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फोन पर बातें होने लगीं। शातिर युवक ने मौका देखकर युवती से मिलने की जिद की। पहले तो युवक ने भागकर शादी करने का फैसला किया, लेकिन जब युवती नहीं मानी तो वह सतना से जबलपुर मिलने आ गया। काशीराम ने कटंगा क्षेत्र स्थित होटल में बुलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया फिर वापस आने की बात कहकर चला गया। इसके बाद युवती ने उसे कई बार फोन पर बात की और शादी करने कहा, लेकिन वह टालता रहा। पीड़िता ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर फरार काशीराम की तलाश कर रही है।
