जबलपुर। आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने छापामार कार्रवाई कर मत्स्योद्योग सहकारी समिमि की डायरेक्टर मीना रैकवार के घर पर छापामार कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की सम्पत्ति उजागर की है। ईओडब्ल्यू जबलपुर व सागर की संयुक्त टीम बुधवार को तड़के सुबह टीकमगढ पहुंची थी, जहां मत्स्योद्योग सहकारी समिति टीकमगढ की डायरेक्टर के घर पर करवाई की गई। जिनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति मामले की जांच की जा रही है। मीना रैकवार ने कुछ ही सालों में करोड़ों रुपए की अवैध सम्पत्ति अजिर्त कर ली। ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि मत्स्योद्योग सहकारी समिति टीकमगढ की डायरेक्टर मीना रैकवार की संपित्त के खिलाफ एसआई चन्द्रजीत यादव जांच कर रहे थे। पड़ताल में पाया कि मीना रैकवार मत्स्योद्योग सहकारी समिति महेंद्र सागर तालाब की 22 सालों से डायरेक्टर है। समिति का लाभ सभी सदस्यों में बराबर बांटा गया। इस हिसाब से उनकी सम्पत्ति साढ़े बारह लाख रु पए होना था पर जांच में लगभग 1 करोड 95 लाख रु पए से अधिक की अचल सम्पत्ति , वाहन खरीदना सामने आया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने मीना रैकवार के खिलाफ आय से अधिक संपित्त का मामला दर्ज कर छापामार कार्रवाई की है। टीम ने चल-अचल सम्पत्ति, जेवर, वाहन क्रय करने के साथ ही बैंक लॉकर व बीमा में निवेश करने की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की है।
Breaking News
Loading...