Type Here to Get Search Results !

भेड़ाघाट से सरस्वतीघाट तक सर्चिग अभियान, गोताखोरों को सफलता नहीं मिली

न्यू भेड़ाघाट में बह गए टीचर व स्टूडेंट की खोजबीन 

जबलपुर। न्यू भेड़ाघाट में पानी के बहाव में बह गए विजयराघवगढ़ से आए टीचर राकेश और छात्र राम साहू की तलाश में तिलवारा, भेड़ाघाट पुलिस व होमगार्ड के गोताखोरों द्वारा सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन गोताखोरों द्वारा करीब 2 किलोमीटर तक सर्चिग अभियान चलाने के बाद भी सफलता नहीं मिली। स्टूडेंट्स का ग्रुप टीचर के साथ सीजीएस कॉलेज में एडमिशन लेने आया था और सब पिकनिक मनाने न्यू भेड़ाघाट गए थे जहां खुशबू पैर फिसलने के कारण नदी में बह गई और उसे बचाने के प्रयास में राकेश व राम साहू भी बह गए। छात्र ,खुशबू की लाश कुछ देर बाद नदी से निकाली गई और 2 शेष लापता लोगों की तलाश घटना के बाद से जारी है।

 मोबाइल के कारण ध्यान भटका और हुआ हादसा

 छात्र धनेश्वरी सोनी के मुताबिक भेड़ाघाट पहुंचने के बाद सभी रोप-वे में घूमे। थकान महसूस होने पर हाथ-मुंह धोने के लिए संगमरमर की चट्टानों पर बैठ गए। साथी छात्र इंस्टाग्राम रील बनाने लगे। खुशबू ने उन्हें मना किया और कहा कि 4 साल तक हमें यहीं रहना है, बाद में रील बना लेंगे, लेकिन छात्र नहीं माने और इंस्टाग्राम में रील बनाने लगे। खुशबू उठने लगी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह बहाव में गिर गई। टीचर राकेश ने खुशबू का हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से वे भी बह गए। दोनों को बचाने के लिए छात्र राम साहू ने भी कोशिश की, लेकिन वह भी नर्मदा के तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद सभी सदस्यों के परिजन भेड़ाघाट पहुंचे। वहीं खुशबू के परिजन मेडिकल अस्पताल कॉलेज पहुंचे, जहां खुशबू का पोस्टमार्टम किया गया है। पीएम के बाद खुशबू का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.