Type Here to Get Search Results !

जानिए इस सप्ताह कैसे हैं आपके सितारे,शनि वक्री होकर कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश

6 से 12 जून तक का साप्ताहिक राशिफल 

यह साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून 2022 अर्थात विक्र म संवत 2079 , शक संवत 1944 के जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी से जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तक का है। इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि का है 8 तारीख को 5:44 प्रात: से कन्या राशि में प्रवेश करेगा तत्पश्चात 10 तारीख को 12:06 दिन से तुला राशि और 12 तारीख को 4:22 शाम से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। पूरे सप्ताह सूर्य मेष राशि में ,मंगल मीन राशि में, बुद्ध वृष राशि में,गुरु मीन राशि में शुक्र मेष राशि में, राहु मेष राशि में और शनि वक्र ी होकर कुंभ राशि में रहेंग 

 मेष राशि .. इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर के लग्न में शुक्र विराजमान है । जो कि सप्तम भाव को सीधी दृष्टि से देख रहे हैं । इस कारण आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा । आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है । अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी । आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा । छात्नों की पढ़ाई उत्तम चलेगी । आपको अपने भाई बहनों से कष्ट हो सकता है । परंतु जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी । पेट का रोग हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 10 11 और 12 जून उत्तम और लाभप्रद हैं । सात आठ और 9 जून को आपके द्वारा किए गए कार्यों मैं सफलता कम मिल पाएगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन प्रात: काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्न में लाल पुष्प अक्षत और जल डालकर के भगवान सूर्य के मंत्नों से भगवान सूर्य को अर्पण करें । इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन रविवार है। वृष राशि .. इस सप्ताह आपको धन की उत्तम प्राप्ति होगी । आपका व्यापार उत्तम चलेगा । आपको अपने स्वास्थ्य से सतर्क रहना चाहिए । कार्यालय में आपको कष्ट रहेगा कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है । भाग्य इस सप्ताह आपका कम साथ देगा । भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे । संतान से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा । जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । अविवाहित लोगों के लिए विवाह के उत्तम संबंध आएंगे । शत्नु परास्त होंगे । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 जून उत्तम और लाभदायक हैं । 10 ,11 और 12 को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करवाएं सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। मिथुन राशि .. मिथुन राशि के जातक जो किसी कार्यालय में कार्य करते हैं या किसी कंपटीशन के लिए परीक्षा दे रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। शत्नु कमजोर होंगे । भाग्य पुरजोर रूप से मदद करेगा । धन आने का अच्छा योग है । पेट के रोग ठीक हो सकते हैं । मगर इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा । भाई बहनों से क्लैश बढ़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 जून हितवर्धक हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को व्रत रख कर के शिन देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। कर्क राशि .. इस सप्ताह आपका भाग्य अत्यंत उच्च कोटि का है। आपके थोड़े प्रयास से ही आपके कठिन से कठिन कार्य हो जाएंगे । अर्थात आपकी सफलता की मात्ना में अत्यंत वृद्धि होगी । धन आने का भी अच्छा योग है । कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है । कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है । आपका स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा । संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । छात्नों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । कार्यालय के कार्यों में आपको कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 जून उपयुक्त एवं हितवर्धक हैं । शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 सिंह राशि .. यह संभव है कि भाई बहनों से आपके संबंध इस सप्ताह थोड़ी सुधरे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आएगी । छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है । भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी । जनता के बीच आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 जून उत्साहवर्धक एवं हित प्रदायक हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सोमवार से लेकर अगले सोमवार तक प्रतिदिन शिव भगवान का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है। कन्या राशि .. आपके जीवन साथी के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके शत्नु इस सप्ताह शांत रहेंगे । धन प्राप्त होने की अच्छी उम्मीद है । भाई बहनों से अच्छे संबंध रहेंगे । कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में गिरावट आएगी । भाग्य भी कम साथ देगा । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 जून अनुकूल फल देने वाले हैं । 6 और 7 जून को आप द्वारा किए गए कार्यों में सफलता की मात्ना कम रहेगी । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रु द्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें ।सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। तुला राशि .. इस सप्ताह आपका बड़ा से बड़ा और मजबूत से मजबूत शत्नु भी आपके प्रयासों के कारण आपसे हार सकता है। आपके पास धन आएगा परंतु उसी हिसाब से धन जाएगा भी। कार्यालय में आपको सफलता मिलेगी । जिन लोगों का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके लिए उत्तम रिश्ते आएंगे । आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है । आपका भी स्वास्थ्य गिर सकता है । छात्नों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 10 , 11 और 12 जून अनुकूल एवं लाभप्रद है । आपको चाहिए कि आप अपने अधिकांश कार्य इन्हीं 3 तारीखों में करने का प्रयास करें । 8 और 9 जून आपके लिए कम सफलता दायक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्र वार के दिन मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्र वार है। वृश्चिक राशि .. अगर आप छात्न हैं तो आप इस सप्ताह सभी परीक्षाओं में सफल होंगे । आपकी पढ़ाई बड़े अच्छे ढंग से चलेगी । आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य इस सप्ताह आपका अद्भुत रूप से साथ देगा । छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत खराबी आ सकती है । आपको कार्यालय में परेशानी हो सकती है । कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है । शत्नु परेशान कर सकते हैं । आपके लिए इस सप्ताह 6 और 7 जून उत्कृष्ट हैं । 10 , 11 और 12 जून को आपके बहुत सारे कार्य असफल होंगे । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। धनु राशि .. अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो आपके लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है । आपको जनता से बहुत सहयोग मिलेगा । आपके सुख में वृद्धि होगी । आप अपने लिए उपयोगी कोई नई सामग्री खरीद सकते हैं । जमीन भी खरीद सकते हैं । इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा । शत्नु परेशानी पैदा कर सकते हैं । अत: उन से सावधान रहें । आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है । भाग्य इस सप्ताह थोड़ा कम साथ देगा । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 जून श्रेष्ठ हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें तथा चिड़ियों के लिए छत पर पानी रखें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है। मकर राशि .. इस सप्ताह आपकी अपनी भाई बहनों से अच्छी पटेगी ।आपको अपने भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा । संतान का सहयोग आपको कम प्राप्त होगा । भाग्य इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है । कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी । आपके जीवन साथी को इस सप्ताह कुछ अच्छा मिल सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 10 , 11 और 12 जून उत्तम है । आपको 6 और 7 जून को संभल कर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणोश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है। कुंभ राशि .. आपके लग्न में लग्नेश विराजमान हैं जो आपके लिए अच्छा करने का प्रयास करेंगे । परंतु इस समय वे वक्र ी चल रहे हैं और थोड़ा कमजोर है । आपको इस सप्ताह धन की उत्तम प्राप्ति होगी । भाग्य साथ देगा । व्यापार अच्छा चलेगा । जनता में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुख संपन्नता का कोई सामान आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 जून उत्तम और लाभप्रद हैं । इन दोनों तारीखों में आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे । 8 और 9 जून को आपको कम कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्न का जाप करें तथा शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा अर्चना करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है शनिवार है । मीन राशि .. यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदाई है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपका अपने जीवनसाथी से बहुत अच्छा संबंध रहेगा । प्रेम संबंध बढ़ेंगे । अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए नए संबंध आएंगे । जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ा कष्ट हो सकता है । अगर आप छात्न हैं तो आपकी पढ़ाई अत्यंत उत्कृष्ट ढंग से चलेगी । आप इस सप्ताह जो भी परीक्षा देंगे उसमें सफल रहेंगे । भाग्य आपका अच्छा साथ देगा । इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 8 और 9 जून को गजकेसरी योग बन रहा है । जो अंतिम प्रभावशाली है । आठ और जून 9 जून आपके लिए मंगल दायक एवं सुखदायक रहेंगे । 6 और 7 जून को आपके कई कार्य असफल हो सकते हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रात: काल आदित्य हृदय स्त्नोत का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

 ----त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकायों के इलेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । यदि आप जानना चाहते हैं कि चुनाव में कौन जीतेगा तो कृपया नीचे दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करें । जिससे कि मैं उस समय को लेकर प्रश्न कुंडली बनाकर आपको एवं जनता को बता सकूं। मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सभी सुखी सानंद और संपन्न रहें।

 *** अनिल कुमार पाण्डेय सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्नी 

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया

 सागर, 470004 

मो. 7566503333 / 8959594400

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.