Type Here to Get Search Results !

होटल ऋषि रीजेंसी के बार में आधी रात के बाद लगी आग,यात्रियों में भगदड़

मौके पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू 

जबलपुर। पुल नं.2 के समीप रेलवे स्टेडियम से सटकर बनी ऋषि रीजेंसी होटल एंड बार में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि आग की लपटें बार एंड रेस्टारेंट से उठी जिससे होटल में रुके लोगों में खलबली मच गई। देर रात होने के कारण बार में ग्राहक नहीं थे सिर्फ गार्ड और एक-दो लोगों का स्टाफ ही था। जिन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना पर पहुंचे दमकल अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में 5 से 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। 

समीप ही है पेट्रोल पंप, क्षेत्र में फैली दहशत

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 3.30 बजे ऋषि रीजेंसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। वहां मौजूद गार्ड ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसने तत्काल फायर ब्रिगेड को कॉल कर दिया। चंद मिनटों में ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और लगभग आधा घंटे में आग को बुझा दिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में फर्नीचर, दरवाजे सहित अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। अग्नि हादसे की खबर मिलते ही होटल मालिक एमएस गुजराल भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आसपास के व्यापारियों को फोन कर उन्हें भी मौके पर बुला लिया। जब तक आग नहीं बुझी तब तक सभी व्यापारी इस चिंता में थे कि आग कहीं विकराल रूप न धारण कर ले, क्योंकि समीप ही पेट्रोल पंप है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.