Type Here to Get Search Results !

पत्नी के लिव-इन पार्टनर को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली | पत्नी के लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लूट और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। मृतक युवक आरोपी का पहले दोस्त था, लेकिन आरोपी के जेल जाने के बाद वह उसकी पत्नी के करीब आ गया था।दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने गुरुवार को उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में अपनी पत्नी के लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रॉबिन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से ही लूट, हमला करने और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं।पुलिस ने कहा कि उन्हें 9 जून को सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के बारे में फोन आया था, जिसे चाकू मार दिया गया था। एक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़ित कुणाल को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.