Type Here to Get Search Results !

बरगी डेम पिकनिक मनाने गया तिलहरी का युवक मैकल रिसॉर्ट के समीप डूबा

गोताखोर कर रहे तलाश, डेढ़ माह में डूबने की 16 वीं घटना 

जबलपुर। बरगी डेम भाई व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक पर्यटन विकास निगम के मैकल रिसॉर्ट के समीप नहाते समय पानी में डूब गया। पल भर में हुई घटना से अवाक उसके भाई ने मानव चेन बनाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नर्मदा तटों पर डूबने की डेढ़ माह के भीतर यह 16 वीं घटना है। 

बरगी थाना की बरगी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम तिलहरी निवासी निशांत पांडे अपने छोटे भाई 21 वर्षीय दीक्षांत, बुआ के बेटे अभिषेक व आयुष के साथ पिकनिक मनाने बरगी डेम गया था। मैकल रिसॉर्ट के समीप सभी नहा रहे थे तभी दीक्षांत पानी में डूबने लगा। उसके भाइयों ने कुछ अन्य पर्यटकों के साथ मानव चेन बनाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और देखते-देखते दीक्षांत पानी में डूब गया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली तभी स्थानीय गोताखोरों की मदद से दीक्षांत की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि होमगार्ड के गोताखोरों को बुलाया गया है, जिनकी मदद से युवक की तलाश की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.