Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना से फिर एक मौत, नए पॉजिटिव की संख्या ने चौंकाया

जून माह में चौथे मरीज की मौत, अब तक 8 सौ का आंकड़ा 

जबलपुर। चुनावी माहौल में आई गर्मी के साथ ही कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार चौंका रहे हैं। रविवार को कोरोना से पीड़ित एक मरीज की मौत दर्ज की गई, इस तरह जबलपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या सरकारी रिकार्ड में 8 सौ हो गई है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 7 नए पॉजिटिव केस मिले और स्वस्थ होने पर 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब एक्टिव केसों की संख्या 40 हो गई है। अभी तक कुल 67575 लोग कोरोना पॉजिटिव के रूप में सामने आ चुके हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण की रफ्तार भले ही अभी कम है, लेकिन लोगों को सावधानी रखना चाहिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.