Type Here to Get Search Results !

ग्रह प्रवेश के लिए अंकिता लोखंडे ने बनाया हलवा


अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को फैन्स खूब प्यार देते हैं। अंकिता के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में अंकिता और उनके पति विकी जैन ने अपने फैन्स को बताया था कि उन्होंने नया घर लिया है, इसके बाद अब अंकिता के एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंकिता नई किचन में हलवा बनाती दिख रही हैं। वहीं वीडियो में उनका स्वैग भी देखने को मिल रहा है।

दरअसल अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने नए घर का ग्रह प्रवेश किया। इस दौरान अंकिता का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो सभी के लिए हलवा बनाती दिख रही हैं। अंकिता इस वीडियो में अपनी नई किचन में हलवा बनाती दिख रही हैं और अपनी दोस्त से बात भी कर रही हैं। वीडियो बनाने वाली शख्स अंकिता से पूछती है कि वो क्या कर रही हैं, इस पर अंकिता कहती हैं कि वो सभी के लिए हलवा बना रही हैं। इसके बाद स्वैग से अंकिता कहती हैं आप देख सकते हैं कि नई किचन है, नई मैं हूं। वहीं इसके बाद मजाक में उनकी दोस्त कहती हैं अब अगले साल, इस ही वक्त इस ही किचन में मिलेंगे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.