पुलिस व गोताखोरों ने आज फिर शुरू किया था तलाशी अभियान
जबलपुर। विजयराघवगढ़ से 8 छात्र-छात्रओं के साथ न्यू भेड़ाघाट पहुंचे टीचर और 2 स्टूडेंट हादसे में नर्मदा नदी के तेज बहाव में बुधवार दोपहर बह गए थे। छात्र खुशबू की लाश कुछ देर बाद पत्थरों के बीच मिल गई थी। लापता टीचर राकेश और छात्र राम की तलाश के लिए बीते 2 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज सुबह पुन: शुरू हुए तलाशी अभियान के दौरान टीचर व छात्र की लाश घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पानी में उतराती हुई मिली हैं। पुलिस ने दोनों के शव नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिए। सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राकेश और राम के परिजन रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
