Type Here to Get Search Results !

पिता को ड्यूटी से लेने स्टेशन जा रहे युवक को वाहन ने उतारा मौत के घाट

भिटौनी स्थित अमन ढाबा के समीप रात 11 बजे दर्दनाक हादसा
जबलपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-12 में देर रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार गया। हादसे में युवक का शरीर कई हिस्सों में बट गया। मृत युवक की पहचान उसकी बाइक एवं कपड़ों से स्थानीय लोगों ने की है। सूचना पर पहुंची शहपुरा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शहपुरा पुलिस ने बताया कि भिटौनी रेलवे कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय ब्रजेश सिंह उर्फ गोविंदा गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपने पिता गजेंद्र सिंह को लेने किसरोद रेलवे फाटक जा रहा था। गोविंदा के पिता रेलवे में पदस्थ हैं और वह शहजपुर रेलवे फाटक पर गेटमेन हैं। पिता की डयूटी समाप्त होने पर बेटा गोविंदा उन्हें अपनी बाइक क्रमांक एमपी 20 एनएफ 6224 से घर लाने के लिए गया था। गोविंदा हाईवे पर अमन ढाबा के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वाहन के बीच टक्कर होने की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान गोविंदा के रूप में की। हादसे के कुछ देर बाद मौके पर मृतक के पिता गजेंद्र सिंह भी पहुंच गए थे।

 छोटे बेटे की मौत भी सड़क हादसे में हो चुकी

गजेंद्र ठाकुर के छोटे बेटे पंच्चू की करीब 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना में कल बड़े बेटे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गोविंदा की लाश घर पहुंची तो समूचे गांव में मातम छा गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.