Type Here to Get Search Results !

शहनाज गिल की ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के सेट से वायरल हुई तस्वीर


बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आता रहता है। अब जानकारी आ रही है की बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एक चाइल्ड आर्टिस्ट रिद्धि शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर शहनाज गिल एक कुर्सी पर बैठ हुई हैं और उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट को अपने गोद में उठाया हुआ है। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जबकि रिद्धि शर्मा ने पिंक कलर की ड्रेस के साथ डेनिम की जैकेट पहनी हुई है।शहनाज गिल की इस तस्वीर को एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दावा करते हुए लिखा, कभी ईद कभी दीवाली के सेट पर स्टार शहनाज गिल। साथ ही यूजर ने लोगों को आग्रह करते हुए फोटो में एक्ट्रेस के पीछे खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए बताया कि, उस शख्स की टी-शर्ट पर एकेएफ लिखा है। इससे साफ होता है कि कभी ईद कभी दीवाली शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी फिल्म शूटिंग शुरू होने के बारे में मेकर्स ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.