कमलनाथ को सौंपी 5 हजार समर्थकों की सूची सौंपी
जबलपुर। पंचायत चुनाव की घमासान के बीच जबलपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे भाजपा नेता भारत सिंह यादव की पत्नी एवं पनागर जनपद की पूर्व अध्यक्ष प्रभा यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भोपाल में पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रभा यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, वहीं प्रभा यादव ने कमलनाथ को 5 हजार समर्थकों की सूची सौंपी। प्रभा के पति भारत सिंह यादव ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट न मिलने पर पनागर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा
था और 42 हजार वोट हासिल किए थे, हालांकि वे चुनाव हार गए, लेकिन भाजपा को खासी मशक्कत करना पड़ी थी। भारत सिंह की पत्नी प्रभा यादव ने कमलनाथ के निवास पहुंचकर हजारों समर्थकों की सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपते हुए पार्टी ज्वाइन की। कमलनाथ ने प्रभा यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे सच्चाई के हित में काम करने का संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश बचाने की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बेरोजगार प्रदेश बना दिया है। महंगाई की मार, मंहगी बिजली, महंगे तेल ने जनता का जीवन दूभर कर दिया है। इस अवसर पर भारत सिंह यादव,पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, तरु ण भनोत, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र यादव एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।