Type Here to Get Search Results !

चुनाव में खपाने ले जाई जा रही अवैध शराब सहित किया-सेल्टोस कार जब्त

खमरिया पुलिस ने नाकाबंदी कर कुंडम से आ रही कार को घेरा 

जबलपुर। चुनाव प्रचार शुरू होने के साथ ही पुलिस ने शहर व देहात क्षेत्र में अवैध शराब खपाने वाले माफिया पर नकेल कसी है। इसी क्रम में खमरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काले रंग की कार को नाकाबंदी कर पकड़ा, जिसमें 650 देशी शराब के पौअे बरामद किए गए। पुलिस चुनाव में अवैध रूप से शराब खपाने के लिए सक्रिय तस्करों को पकड़ने के लिए थानावार सर्चिग अभियान चला रही है। खमरिया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि काले रंग की ‘किया कार’ में भारी मात्र अवैध शराब कुंडम से जबलपुर लाई जा रही है। पुलिस ने तत्काल वेस्टलेंड खमरिया रेलवे क्र ासिंग के पहले नाकाबंदी की। शाम लगभग 6 बजे कुंडम की ओर से काले रंग की किया सेल्टोस कार जबलपुर की ओर आती दिखी। कार चालक पुलिस को देखकर रेलवे क्र ासिंग के पहले रोड किनारे कार खड़ी कर उतरकर भाग गया। काले रंग की किया सेल्टोस कार को चेक करने पर डिक्की में 13 पेटी में 650 पाव देशी शराब कीमती लगभग 32 हजार 500 रुपए रखी मिली। उक्त शराब एवं बिना नंबर की किया कार को पुलिस ने जप्त करते हुए फरार आरोपी कार चालक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अवैध शराब को जप्त करने में टीआई निरूपा पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश मिश्र, प्रधान आरक्षक विमल यादव, आरक्षक आशीष यादव की सराहनीय भूमिका रही। गौरतलब है कि एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.