Type Here to Get Search Results !

भाजपा सांसदों को सौ-सौ बूथ मजबूत बनाने की जिम्मेदारी


लखनऊ | भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 75 को पूरा करने के लिए पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों को सौ-सौ बूथ को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को साधकर बूथ मजबूत बनाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों से नियमित संपर्क व संवाद किया जाएगा। अब तक योजनाओं वंचित परिवारों को लाभांवित कराने का अभियान भी चलेगा।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सांसदों की बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बूथ सशक्तीकरण अभियान के प्रभारी बैजयंत पांडा ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 1.63 लाख बूथों में से करीब 1.25 लाख पर जीत मिली थी। पार्टी ने बूथवार परिणाम के आधार पर बूथों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा है। उन्होंने कहा कि एक लोकसभा क्षेत्र में 4-5विधानसभा क्षेत्र है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.