बालाघाट के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ , 3 इनामी नक्सली ढेर
June 20, 2022
0
बालाघाट। नक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कंदला के जंगल में बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर एक्शन लेते हुए फोर्स ने घेराबंदी कर इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि हॉक फोर्स ने मुठभेड़ में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी के मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली नागेश और 8-8 लाख के इनामी एरिया कमांडर नक्सली मनोज और रामे को ढेर किया है। मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष बीच है। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है। इन जंगल के इलाकों में नक्सलियों की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई है।
Tags
