Type Here to Get Search Results !

आधी रात एसपी को थाने में देख चौंक गया स्टाफ,गोसलपुर टीआई रात 3 बजे काम करते मिले

सुबह 5 बजे तक किया औचक निरीक्षण, किसी को शाबाशी ...किसी को फटकार दी 

जबलपुर। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की हलचल के बीच ग्रामीण इलाकों के पुलिस थानों का औचक निरीक्षण करने आधी रात को निकले एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को गोसलपुर थाने के प्रभारी आईपीएस शशांक रात 3 बजे थाने में काम करते मिले। एसपी ने कॉल कर सिहोरा और खितौला थाना प्रभारी को बुलवाया और मुस्तैद रहने की हिदायत दी।

 एसपी को देख चौंक गया स्टाफ, हरदम मुस्तैद रहने दिए निर्देश

 चुनाव को निष्पक्ष व निर्भीक सम्पन्न कराने गुंडे-बदमाश और अपराधियों पर नकेल कसने पुलिस को हरदम अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि छोटी से छोटी सूचना पर थाना प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदार मौके पर पहुंचें और समस्या का तत्काल निदान करें। रात करीब 12 बजे अचानक सिहोरा थाना पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को देखकर मौजूद स्टाफ सहित अनुभाग के सभी थानों में हड़कंप मच गया। रात बजे 12 से सुबह 5 बजे तक एसपी ने थाना सिहोरा, खितौला और गोसलपुर थाना का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रात 3 बजे सिर्फ एक थाना प्रभारी गोसलपुर आईपीएस शशांक काम करते हुए मिले।

 थानों की हवालात देखी और अपराध रजिस्टर चेक किया

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीआई सिहोरा गिरीश धुव्रे, टीआई खितौला जगोतिन मसराम एवं थाना प्रभारी गोसलपुर आईपीएस शशांक की उपस्थिति में थाने के हवालात का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना में रखे आगंतुक रजिस्टर के साथ ही ग्राम अपराध पुस्तिका, एमएलसी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर में नियमानुसार थाना प्रभारी द्वारा प्रविष्ठियां चैक कर लंबित सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीप्रद निकाल करने के आदेश दिए। एसपी ने तीनों थानों की साफ-सफाई एवं मालखाने का निरीक्षण कर जब्ती माल का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने की बात थाना प्रभारियों से कही।

 गश्त कर्मचारियों को वायरलेस सेट पर कॉल कर बुलाया

. थाना सिहोरा के संवेदनशील क्षेत्र आजाद चौक पर रात्रि गश्त में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को एसपी ने वॉयरलेट पर कॉल कर बुलाया। एसपी ने कहा कि रात्रि में प्रभावी गस्त कर गस्त के दौरान टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर से देर रात जा रहे कम से कम 10 लोगों से पूछताछ करते हुए उनका नाम-पता रजिस्ट्रर में नोट कर मोबाइल पर उस व्यक्ति का पहचान पत्र की फोटो लेकर थाने के कम्प्यूटर में गश्त से वापसी पर इंट्री कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों का थाना प्रभारी स्वयं भ्रमण करने निर्देश दिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.