Type Here to Get Search Results !

नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाला है ‘स्क्विड गेम सीजन 2’


नेटफ्लिक्स पर कोरियन थ्रिलर शो 'स्क्विड गेम' का पहला सीजन काफी हिट रहा था। ग्लोबल लेबल पर लोगों ने इस शो को देखा और पसंद किया। आलम तो ये है कि इसके दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है, नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। शो के निर्देशक और निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने सोशल मीडिया पर एक नोट के साथ स्क्विड गेम 2' को लेकर डिटेल्स शेयर की है।नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सीरीज की घोषणा करते हुए लिखा, 'रेड लाइट … ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है। वहीं दूसरे ट्वीट में इसके निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के द्वारा फैंस के लिए एक खास नोट भी शेयर किया गया है।नेटफ्लिक्स ने दूसरे ट्वीट में नोट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक, निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक का फैंस के लिए एक संदेश। इस नोट में लिखा गया है कि 'पिछले साल स्क्वीड गेम के पहले सीजन को ओटीटी पर आने में 12 साल लग गए। लेकिन स्क्विड गेम को अब तक की सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज बनने में 12 दिन लगे।'



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.