Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना से 1 मरीज की मौत,चुनावी सरगर्मी के साथ बढ़ा कोरोना संक्रमण

रैली,प्रचार, सभा में सावधानी बरतने व मास्क लगाने की हिदायत 

जबलपुर। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की देहात से लेकर शहर के हर वार्ड में बढ़ी सरगर्मी के बीच एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यहां 6 नए पॉजिटिव केस मिले वहीं एक मरीज की मौत हो गई। स्वस्थ होने पर 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 302 लोगों की सेम्पलिंग हुई थी और एक्टिव केस 38 हो गए हैं। जून माह में नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने के आंकड़े इस आशंका को बलवती बना रहे हैं, संक्रमण बढ़ता जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 10 दिन में ही एक्टिव केसों की संख्या में करीब 40 फीसदी इजाफा हुआ है। बीते 10 दिन में हर दिन कोरोना के नए केस कम से कम 5 मिलने की वजह सेम्पलिंग कम होना बताया जा रहा है। सेंपलिंग कम होने की बात स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी स्वीकार करते हैं। इधर, चुनाव के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने की संभावना है। बताया जाता है कि 1 सप्ताह पूर्व जिले में एक्टिव केसों की संख्या 12 थी। वहीं अभी तक एक्टिव केसों की संख्या तीन गुनी बढ़ गई है। कोरोना प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही भी कम नहीं है। ये बात अलग है कि संक्रमण की दर कम होने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया था, लेकिन शासन-प्रशासन ने कई बार चेताया कि कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ, इसके बाद भी जनसामान्य में इसको लेकर गंभीरता नहीं रही। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने कहा कि संक्रमण से बचाव के उपाय करना चाहिए इसलिए मास्क लगाना जरूरी किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.