Type Here to Get Search Results !

रियलिटी टीवी शो ‘Lock Upp’ में सायशा शिंदे का सफर खत्‍म


कंगना रनौत होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'Lock Upp' के पिसोड में सायशा शिंदे को एविक्ट कर दिया गया। शुक्रवार के एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि वोटिंग के आधार पर सायशा शिंदे को एलिमिनेट कर दिया गया है। करण कुंद्रा ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का स्वागत किया और जब तेजो शो में वॉर्डेन बनकर आईं तो करण कुंद्रा ज्यादातर वक्त ब्लश करते दिखाई पड़े। करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी उन सभी खिलाड़ियों को ईविल लॉकेट देंगी जो फिनाले तक पहुंच पाने में कामयाब रहे हैं। कुछ देर तक कंटेस्टेंट्स को परेशान करने के बाद तेजस्वी ने सभी को लॉकेट बांट दिए लेकिन सायशा शिंदे को लॉकेट नहीं दिया। सायशा शिंदे को तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं।
इससे पहले सायशा शिंदे कंगना रनौत से भिड़कर एलिमिनेट हो गई थीं और फिर उन्हें दोबारा वापस लाया गया था। सायशा ने शो में आने के बाद कंगना रनौत से माफी मांगी थी और उन्हें करणवीर बोहरा के साथ ही शो में वापस लाया गया था। एलिमिनेट किए जाने के बाद सायशा बहुत ज्यादा निराश नहीं दिखीं बल्कि उन्होंने चेहरे पर मुस्कान लिए इस एलिमिनेशन को स्वीकार किया।
 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.