Type Here to Get Search Results !

रेलवे के इंजीनियर ने आरपीएफ आरक्षक की पत्नी से किया रेप,पुलिस ढूंढ रही

जबलपुर। रेलवे के एक इंजीनियर ने पड़ोस में रहने वाले आरपीएफ आरक्षक की पत्नी के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती रेप किया और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर गोराबाजार पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोराबाजार सहदेव राम साहू ने बताया कि रेलवे में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर तिलहरी क्षेत्र में रहता है। मोहल्ले में एक आरक्षक भी अपने परिवार के साथ रहता है। आरक्षक के ड्यूटी में चले जाने के बाद इंजीनियर ने महिला के घर जबरदस्ती घुस गया और उसके साथ रेप कर धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला का आरक्षक पति जब ड्यूटी करने के बाद अपने घर पहुंचा तो पत्नी ने अपने साथ हुई ज्यादती की पूरी घटना बताई। पीड़िता ने गोराबाजार थाने पहुंचकर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.