Type Here to Get Search Results !

नौ साल से साइंस सेंटर पर लटक रहा ताला


बिहार | शहर के सुपर बाजार स्थित विज्ञान केंद्र पिछले नौ वर्षों से बंद पड़ा है। जिला विज्ञान केंद्र में लाखों रूपये के उपकरण रख रखाव के अभाव में खराब हो चुका है। छात्र- छात्राओं के लिए यह अब अनुपयोगी बनकर रह गया है। वर्ष 2013 से ही इसमें ताला लगा हुआ है। नौ फरवरी 2007 को जिला विज्ञान केंद्र का उदघाटन तत्कालीन राज्य के विज्ञान एवं प्रावैधिकी राज्य मंत्री अनिल कुमार ने किया था।पालिटेक्निक के देख रेख में जिला विज्ञान केंद्र का संचालन किया जाता रहा। कर्मचारी की तैनाती भी पालिटेक्निक के ही कर्मी की लगायी गयी। जिला विज्ञान केंद्र में नियमित रूप से बच्चे इसका अवलोकन करने आते थे। शुरू में तो दिन भर इलाका के बच्चों की भीड़ लगी रहती थी। सरकारी स्कूलो के बच्चे कोसी प्रमंडल के तीनों जिले के बच्चे परिभ्रमण के लिए सहरसा जिला विज्ञान केंद्र आते थे। इसके बाद करीब पांच छह साल तक बच्चे नियमित रूप से आते रहते थे। इतना हीं नहीं आसपास जिलों से बच्चे इसे देखने सहरसा आते थे। लेकिन अब यह स्थिति नहीं रही है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.