Type Here to Get Search Results !

बोतल में पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, पुलिस ले गई थाने


 


जबलपुर। कलेक्ट्रेट की सामान्य गतिविधियों के बीच उस समय खलबली मच गई जब बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। अधारताल निवासी आकाश पहले कलेक्टर से मुलाकात की जिद कर रहा था, उसे जब बताया कि साहब फील्ड में हैं तो वह चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो उसके हाथ मे पेट्रोल की बोतल थी। युवक पुलिस थाने से संबंधित किसी शिकायत पर कलेक्टर से मिलने की बात कह रहा था। उसके ड्रामे के बीच ओमती पुलिस पहुंची और उसे थाने ले गई। इस घटना को लेकर काफी देर तक खलबली मची रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.