Type Here to Get Search Results !

जम्मू-कश्मीर में मौसम रहेगा साफ


श्रीनगर| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। वहीं मौसम विभाग (एमईटी) ने गुरुवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।"
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 13.4, पहलगाम में 6.6 और गुलमर्ग में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान 3.2, लेह में 7.8 और कारगिल में 8.2 रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 26.2, कटरा में 23.4, बटोटे में 16.8, बनिहाल में 12.4 और भद्रवाह में 13 रहा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.