Breaking News
Loading...
Editor Desk
May 20, 2022
0
नोएडा | नोएडा फेज-2 क्षेत्र के गांव में एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर से उसकी प्रेमिका ने गिफ्ट मांगा था। आर्थिक तंगी के चलते वह गिफ्ट नहीं दे सका। इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि 17 वर्षीय किशोर अपनी मां के साथ गांव में किराए के मकान में रहता था। दोनों मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते हैं। किशोर ने गुरुवार सुबह करीब छह बजे कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
Copyright (c) 2021 VirajBharat.com/ All Right Reseved